मुजफ्फरपुर : 31 वाहनों से वसूला जुर्माना

मुजफ्फरपुर । डीएम के आदेश के बाद डीटीओ जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में वाहनों की जांच की गई।

इस दौरान रेवा रोड एनएच पर औचक जांच कर 70 से अधिक वाहनों की जांच कर हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोड स्पीड, सड़क पार्किंग आदि को लेकर 31 वाहनों से 2.82 लाख रुपए ऑन स्पॉट फाइनल वसूला गया।

औचक जांच के शुरू होते ही पूरी सड़क खाली हो गई। एनएच पर ट्रक व ऑटो लगाकर खड़े चालक फौरन गाड़ी लेकर भागे।

डीटीओ ने बताया कि एनएच पर हो रही सड़क दुर्घटना को रोकने को लेकर वरीय अधिकारियों के निर्देश के तहत यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान में एमवीआई रंजीत कुमार एएसआई सरोज कुमार बसंत कुमार सही अन्य परिवहन कर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.