मुजफ्फरपुर : केंद्रीय कारा में बंदी से नहीं मिल सके परिजन

मुजफ्फरपुर । केंद्रीय कारा में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण बंदी से परिजन नहीं मिल सके। इससे उन्हें मायूसी हुई। दर्जनों बंदी के परिजन छठ का प्रसाद ठेकुआ और ठंड के कपड़े लेकर केंद्रीय कारा पहुंचे थे।

लेकिन, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण उनको केंद्रीय कारा के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। घंटों जेल गेट के बाहर इंतजार करने के बाद परिजन बंदी से बिना मिले वापस लौट आए। वहीं पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं 16 बंदियों के परिजन में से छह ने पहले दिन मुलाकात की।

लंबे अरसे बाद अपनों को सामने देख उनके चेहरे पर मुस्कान साफ-साफ झलक रही थी। इस दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए बातचीत करने दी गई। सेंट्रल जेल प्रशासन ने मुलाकात ही के लिए मंगलवार को मेन गेट पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर रखा था। सुबह 7:00 बजे से ही बंदी के परिजन मुलाकात करने के लिए मेन गेट पर जुटने लगे।

सुबह नौ बजे तक इनकी संख्या सौ के पास पहुंच गई। अंदर प्रवेश करने के लिए उनसे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का कोड मांगा गया लेकिन इसकी जानकारी नहीं होने के कारण कई लोगों को वापस भेज दिया गया बुधवार को 40 बंदियों के परिजनों ने मुलाकात ही के लिए स्टॉल बुक कराया है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.