मुजफ्फरपुर। शहर में नो पार्किंग एरिया में वाहन लगाने पर जुर्माना देना होगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। इसके अंतर्गत पांच सड़कें वन-वे कर दिया गया है।
शहर में नया ट्रैफिक नियम लागू किया गया है। इसके तहत कुछ सड़कों को वन-वे किया गया है। नो-एंट्री जोन और पार्किंग स्थल तय किया गया है। हालांकि, इनमें से अधिकांश पुराने ट्रैफिक प्लान के अनुसार निर्धारित किया गया है।
इसके लिए डीएम प्रणव कुमार व एसएसपी जयंतकांत ने संयुक्त आदेश जारी कर दिया है। डीएम ने स्पष्ट किया है कि इसका अनुपालन शक्ति से होना चाहिए। शहर के प्रमुख सड़कों एवं चौक-चौराहों पर अतिक्रमण के कारण भी जाम की समस्या होती है।
फल सब्जी विक्रेताओं के लिए अस्थायी रूप से स्थल चिन्हित किए गए हैं। इसमें घिरनी पोखर महिला शिल्प कला भवन के पास सड़क किनारे और अखाड़ा घाट रोड में देना बैंक के सामने की जगह शामिल है। सौजन्य : प्रभात खबर