मुजफ्फरपुर : पूर्व मेयर के घर पर सूचना चिपकायी

मुजफ्फरपुर। नगर निगम के सभी 48 पार्षदों को प्रशासनिक स्तर पर आगामी 27 नवंबर को होने वाले मेयर चुनाव की सूचना दी गई है। इसके तहत पूर्व मेयर सुरेश कुमार के आवास पर लाटा लटका रहने से निगम कर्मियों ने गेट के बाहर नोटिस चिपकाया।इसके साथ ही वार्ड नंबर पांच की महिला पार्षद सीमा कुमारी के आवास पर भी नोटिस चिपकाया गया। वह बीमार रहने के कारण लंबे समय से मुजफ्फरपुर में नहीं है, इसलिए लेटर रिसीव नहीं हो पा रहा था। हालांकि, नोटिस चिपकाने के दिन ही शाम को वे दिल्ली से मुजफ्फरपुर लौटी है।

निगम अधिकारियों ने सभी पार्षदों को चुनाव की सूचना उपलब्ध कराने के बाद इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी निर्वाचित पदाधिकारी नगर पालिका प्रणव कुमार को भेज दिया है। जिलाधिकारी ने नगर निगम को ही सभी पार्षदों को सूचना पत्र रिसीव कराने का टास्क सौंप दिया है।

राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार 19 से पहले सभी पार्षदों को हर हाल में लिखित सूचना उपलब्ध करा देना था मेयर का चुनाव कलेक्ट्रेट के सभागार में होना है एक से ज्यादा उम्मीदवार रहने की स्थिति में गुप्त मतदान कराया जाएगा। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.