मुजफ्फरपुर। बेला में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नई दिल्ली और वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के आदेश पर डीएम प्रणव कुमार ने मुशहरी के सीओ सुधांशु शेखर
को फैक्ट्री सील करने का आदेश दिया। बताया जा रहा है कि प्रदूषण को लेकर प्रशासन ने यह कदम उठाया है। अभी पूरे बिहार में प्रदूषण के मामले में
मुजफ्फरपुर पहले स्थान पर है। दीपावली के बाद यह स्थिति और खराब हो गई है। प्रदूषण को कम करने के लिए प्रशासन और सरकार अलर्ट है। सौजन्य : प्रभात खबर

