मुजफ्फरपुर : खेतों में नमी के रबी फसल की खेती पर संकट

मुजफ्फरपुर। लगातार बारिश से जलजमाव और बाढ़ से खेतों में नमी के कारण रबी की फसल पर संकट है। स्थिति यह है कि खेतों में नमी के कारण गेहूं मक्का सहित कई फसलें पिछड़ने की आशंका है।

रवि फसल की बुआई करने में भी किसान परेशान है। इस बार जिले के किसान दोहरी मार झेल रहे हैं। सामान्य से अधिक हुई बारिश से अभी भी खेतों में जलजमाव है।

जिसके कारण खेतों में पानी रहने से नमी नहीं सूख रही है। किसानों को अधिक जुताई करनी पड़ रही है। इसमें डीजल की महंगाई किसानों पर कहर बनकर टूट रही है। किसानों को जुताई करने में पिछले साल की तुलना में दोगुना खर्च करना पड़ रहा है। किसान 2 अक्टूबर से खेतों में मक्का, आलू, मटर, राई, सरसों, मसूर और चना की बुआई प्रारंभ कर देते थे।

वहीं 15 नवंबर से किसान गेहूं की बुआई शुरू कर देते थे। लेकिन, इस बार रवि फसल भी साथ हो रही है जलजमाव वाले क्षेत्र में अभी तक किसान रवि के लिए खेत तैयार नहीं कर पा रहे हैं। ऊंचे स्थान वाले खेतों में ही किसान आलू, गेहूं और मक्का की खेती कर पा रहे हैं। अभी दलहन तिलहन की बुआई भी बाकी है। किसान को रवि फसल पिछड़ने पर उत्पादन पर असर पड़ने की भी आशंका है। जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह का कहना है कि खेतों में नमी होने की वजह से जुताई में परेशानी हो रही है। कई जगहों पर खेतों में अभी भी जलजमाव है इस वजह से रवि फसल की बुआई में किसानों को समस्या आ रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.