मुजफ्फरपुर: नुकसान उठाकर धान बेचने को मजबूर है किसान

मुजफ्फरपुर। जिले में बाढ़ और जलजमाव से बचे धान को लेकर किसानों की उम्मीद सरकारी सिस्टम के आगे दम तोड़ रही है। अपनी पूरी पूंजी को गंवा चुके किसानों को इस बार सरकारी स्तर पर समय से धान खरीद होने की उम्मीद थी, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के आगे किसान लाचार है।कहने को तो जिले में सरकारी स्तर पर 10 नवंबर से ही धान खरीद शुरू हो गई है लेकिन 7 दिन बाद भी सभी समितियों में धान खरीद नहीं हो रही है, इसका लाभ किसानों की जगह बिचौलिया उठा रहे हैं। अलग-अलग प्रखंडों के कुछ ही समितियों में धान खरीद हो रही है।

बताया जाता है कि कांटी प्रखंड में अभी तक धान खरीद शुरू नहीं हो पाई है। मजबूरी में किसानों ने औने पौने दाम में धान बेचने को मजबूर हैं।

जिला सहकारिता पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि जिले में 10 नवंबर से धान खरीद शुरू हो गई है। अभी तक 725 एमटी धान खरीद हो चुकी है। सभी जगहों पर एक-दो दिन में धान खरीद शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.