समस्तीपुर : विश्व की विशालतम डाक व्यवस्था हैं भारतीय डाक : शैलेश

समस्तीपुर : समस्तीपुर प्रधान डाकघर में डाक दर्शन कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को भारतीय डाक की स्वर्णिम इतिहास और डाक सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर पूर्व जनसंपर्क निरीक्षक सह मार्केटिंग एज्क्यूटिव शैलेश कुमार के द्वारा डाक घर की स्वर्णिम इतिहास की चर्चा करते हुए प्रारंभ से अब तक समस्त डाक सेवाओं के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे विशालतम नेटवर्क भारतीय डाक है।

कश्मीर के डल झील में तैरता हुआ डाकघर है जो फलोटिंग पोस्ट ऑफिस के नाम से मशहूर है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के हिक्किम गांव में स्थित हिक्किम शाखा डाकघर विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित है। यहीं नहीं विश्व में पहली बार जीवन बीमा की शुरूआत भारतीय डाक के द्वारा ही 1 फरवरी 1884 इसवीं में की गई थी।

उन्होंने बताया कि भारतीय डाक की शुरूआत 1 अक्टूबर 1854 इसवीं को लार्ड डलहौजी के द्वारा की गई थी। और आगे चलकर 1 अक्टूबर 1874 इसवीं में विश्व के तात्कालिक 22 देशों के बीच एक संयुक्त संधि पत्र पर हस्ताक्षर करने एवं सन 1875 इसवीं में इस संधि पत्र के अस्तित्व में आने के बाद विश्व के तमाम देशों के बीच डाक का आदान-प्रदान प्रारंभ हुआ। पूर्व जनसंपर्क निरीक्षक सह मार्केटिंग एज्क्यूटिव ने डाक दर्शन कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज के नौनिहाल जो देश का भविष्य हैं, उन्हें डाक विभाग के स्वर्णिम इतिहास और डाक सेवाओं की अल्प जानकारी है। साथ ही उनकी पत्र लेखन के प्रति गिरती हुई रूचि के कारण यह महसूस किया जा रहा था कि कोई ऐसा कार्यक्रम हो जिसके माध्यम से बच्चों को डाक विभाग के समस्त सेवाओं व इतिहास की जानकारी उपलब्ध हो सके।

इस कार्यक्रम में शहर के स्कूली बच्चों को समस्तीपुर प्रधान डाकघर पर आमंत्रित कर समस्त डाक सेवाओं की जानकारी, कार्यप्रणाली तथा इससे होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बच्चे देखकर ज्यादा सीखते है इसलिए उन्हें प्रधान डाकघर के सभी प्रशाखाओं पर ले जाकर उसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। जहां एक ओर उन्होंने बच्चों में डाक टिकट संग्रहण के प्रति रूचि जगाने के उद्देश्य से फिलाटेलिक खाते को खोलने की सलाह दी। वहीं दूसरी ओर अपने यादगार पलों व स्नेहीजनों की याद को संजोने के उद्देश्य से माई स्टाम्प योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मात्र 300 रुपए में जहां एक ओर अपने चेहरे का डाक टिकट जारी करवा सकते है। तो दूसरी, ओर अपने सगे संबंधियों का भी टिकट बनना बनवा सकते है। इस टिकट का उपयोग डाक विभाग द्वारा दी जाने वाली रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, साधारण पत्रों के प्रेषण के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। इसकी व्यवस्था देश के तमाम प्रधान डाकघर और चुनिंदा डाकघरों में उपलब्ध है।  कार्यक्रम में शामिल बच्चियों एवं शिक्षकों समेत उपस्थित ग्राहकों को फरवरी 2015 में पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि देश में भ्रूण हत्या तथा लिंगानुपात में अंतर जैसी समस्याओं के निदान के लिए पीएम के द्वारा यह एक बेहतरीन कदम है। इस योजना को देश के तमाम अभिभावकों द्वारा अपनी बच्चियों के लिए सुकन्या समृद्धि खाते खोलने से बच्चियों का भविष्य उज्जवल हो सकता है। इसके लिए डाकघरों में जीरो साल से दस साल तक के बच्चियों के लिए देश के तमाम डाकघरों में सुकन्या समृद्धि के खाते खुलवा सकते है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.