मुजफ्फरपुर : जिले में पांव पसार रहा डेंगू, सावधानी ही बचाव

मुजफ्फरपुर। बदलते मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से सावधान रहना जरूरी है। जिले में डेंगू पांव पसार रहा है। अब तक कुल 26 मरीज मिल चुके है। शहरी क्षेत्र में कई मरीज मिले है।

सदर अस्पताल सहित जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में डेंगू की जांच किट उपलब्ध नहीं है। सदर अस्पताल में डेंगू की जांच कराने आए सुमन कुमार ने कहा कि जांच घर में कहा गया कि एसकेएमसीएच जाएं।

यहां कीट नहीं है। इधर, बरसात के बाद मच्छरों का प्रकोप शुरू हो गया है। साथ ही डेंगू के मरीजों में भी बढ़ोतरी होती गई है। जिले के 16 प्रखंडों में 12 मरीज मिले हैं।

इसमें सबसे अधिक केस मीनापुर में है पिछले साल के मुकाबले इस साल डेंगू के मरीजों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल जिले भर में 12 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए थे। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.