मुजफ्फरपुर: डेंगू मरीज के घर के आस-पास होगा एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव

मुजफ्फरपुर। जिले में डेंगू के 26 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग गंभीर हो गया है। डेंगू से बचाव के लिए शहर से प्रखंड तक डेंगू का मरीज मिलने पर आसपास के 200 घरों में एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव कराने का आदेश सिविल सर्जन ने दिया है।

सिविल सर्जन ने कहा है कि स्थायी जलजमाव वाली जगहों पर एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगाया गया है।

जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग डेंगू मच्छर जनित रोगों के प्रति अलर्ट है। यह अभियान ठंड का मौसम आने तक चलता रहेगा।

टीम द्वारा जलजमाव वाले जगहों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसे गंभीर रोग से निपटने के लिए जिले में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है।

जिला स्तर से लेकर सामुदायिक स्तर पर आम लोगों में इन लोगों के प्रति जागरूकता व इलाज की सटीक जानकारी देने के साथ आपातकाल स्थिति में सक्रिय रहने की जिम्मेदारी इस टीम को दी गई है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.