मुजफ्फरपुर। जिले में कालाजार के मरीजों की खोज के लिए 40 आशा को प्रशिक्षण दिया गया। सदर अस्पताल के एमसीएच भवन में 8 बैच में 15 से 20 नवंबर तक आशा को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के बाद आशा लक्षण के आधार पर मरीजों की पहचान करेंगी। जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी डॉक्टर सतीश कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के
बाद आशा अपने क्षेत्र में सभी घरों में कालाजार के मरीजों की खोज करेंगी और प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट आशा फैसिलिटेटर को देंगी। वहीं, केटीएस और
केबीसी कालाजार लक्षण के रोगियों को सत्यापन कर उनकी जांच सुनिश्चित कराएंगे। आशा फैसिलिटेटर आशा के काम पर नजर रखेंगी।

आशा कालाजार के लक्षण वाले मरीज को पीएचसी रेफर करेंगी। जहां डॉक्टर मरीज का इलाज करेंगे।
