मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल में केमिकल नहीं रहने से जांच बाधित

मुजफ्फरपुर। शहर के सदर अस्पताल में केमिकल नहीं रहने के कारण सामान्य जांच बाधित हुई। इसके कारण मरीजों को वापस लौटना पड़ा। इस दौरान मरीजों ने हंगामा भी किया।

मरीजों के आक्रोश को देख पैथोलॉजी विभाग का कक्ष बंद कर कर्मी बाहर निकल गए। दरअसल ब्लड सैंपल की जांच के लिए लाइन में केमिकल उपलब्ध नहीं है।

लैब के कर्मियों का कहना है कि मधुमेह जांच करने की स्थिति नहीं है। कई तरह के केमिकल की कमी है।

पैथोलॉजी के मेडिकल अधिकारी ने इसकी सूचना उपाधीक्षक को दी है। उन्होंने बताया कि केमिकल ही खत्म हो गया। वहीं पहले से ही किडनी, लीवर व यूरिन की जांच ठीक से नहीं हो पा रही है।

केमिकल उपलब्ध नहीं होने से मुश्किल से मरीजों का सैंपल लिया जा सका। उपाधीक्षक डॉक्टर एनके चौधरी ने बताया कि केमिकल और वायल दिया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.