मुजफ्फरपुर। मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के फॉर्म में गड़बड़ी मिली है। जिसके बाद डीईओ ने 19 स्कूल के एचएम और प्रभारी एचएम से स्पष्टीकरण मांगा है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से त्रुटिपूर्ण ऑनलाइन डाटा भरने संबंधी आरोप लगाया गया है।
डीईओ ने इस संबंध में जांच के बाद संबंधित दोषी पर कार्रवाई करते हुए अपने मंतव्य के साथ रिपोर्ट समिति को 1 सप्ताह के अंदर समर्पित करना है।

डीईओ ने निर्देश दिया कि 18 नवंबर को अपने-अपने स्कूल के सत्र 2020-22 के संपूर्ण नामांकन पंजी, टीसी गार्ड फाइल, पंजीयन पंजी, छात्रों द्वारा
भरे गए पंजीयन पत्र और परीक्षा फॉर्म की मूल प्रति, शुल्क प्राप्ति रसीद व उससे संबंधित कागजात के साथ उक्त मामले में साक्ष्य सहित कारण अपने स्पष्टीकरण के साथ स्वयं और इस काम को करने वाले सहकर्मी के साथ सदेह उपस्थित होकर निराकरण कराना सुनिश्चित करेंगे।
