मुजफ्फरपुर। एलएस कॉलेज में 3 व 4 दिसंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होगा। जिसका विषय साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट विद विमेन एंपावरमेंट रखा गया है।
यह सेमिनार कॉलेज के रसायन विभाग एवं इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा। सेमिनार की तैयारी को लेकर प्राचार्य डॉक्टर ओम प्रकाश की अध्यक्षता में मीटिंग की गई।
इसमें रसायन के हेड डॉ. शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि सेमिनार में इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के जनरल प्रेसिडेंट डॉ. विजय लक्ष्मी सक्सेना सहित कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।
आयोजन समिति की बैठक में प्रो. टीके डे, डॉ. सिराजुल हक फैजी, प्रो. सुबोध कुमार, डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. शिवसत्य प्रकाश, डॉ. नवीन कुमार आदि मौजूद थे।
प्राचार्य ने बताया कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति और एलएस कॉलेज के पूर्व शिक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर आयोजित इस सेमिनार में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक व प्रोफेसर शामिल होंगे इसमें स्थानीय शिक्षकों और शोधार्थियों को अपने रिसर्च पेपर प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। सौजन्य : प्रभात खबर
