मुजफ्फरपुर: लापरवाही बरतने पर दरोगा का एक माह का वेतन सरकारी खाते में होगा जमा

मुजफ्फरपुर। कोर्ट के बार-बार आदेश के बाद भी केस डायरी न्यायालय में दाखिल नहीं करने पर एडीजे-13 उमेश मणि त्रिपाठी ने मीनापुर थाने में तैनात दरोगा का 1 माह का वेतन काट कर सरकारी खाते में जमा करने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई करते हुए आईजी, एसएसपी को लिखा है कि 20 नवंबर से पूर्व अगर आइओ केस डायरी नहीं देते हैं तब यह कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल मारपीट और जानलेवा हमला मामले को लेकर मीनापुर में केस दर्ज है। जिसमें मदारीपुर कर्ण निवासी सुरेश शाह, चंदन कुमार, कमलेश कुमार,

रमेश शाह और मनीष शाह की ओर से 18 दिसंबर 2020 को जिला जज की अदालत में अग्रिम जमानत दाखिल किया गया था। एडीजे-13 ने अग्रिम

जमानत आवेदन पर सुनवाई करते हुए 8 जनवरी 2021 को अनुसंधानक से केस डायरी की मांग की थी। लेकिन, स्मार-पत्र भेजने के बावजूद अनुसंधानक ने केस डायरी नहीं भेजी। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.