मुजफ्फरपुर : पुराने मामले का आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। नगर थाने की पुलिस ने 19 साल पुराने अपराधिक मामले में सिकंदरपुर कुंडल निवासी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है।

उसके खिलाफ कोर्ट से कुर्की जब्ती वारंट जारी था। नगर थानेदार ओमप्रकाश के निर्देश पर जमादार नागेश्वर मंडल ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया है।

पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। नगर थानेदार ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपित के खिलाफ कुर्की जब्ती वारंट जारी था।

वर्ष 2002 में उसके खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इधर, काजीमोहम्मदपुर पुलिस ने मारपीट व जानलेवा हमला करने के आरोपी कन्हाई राम को गिरफ्तार कर लिया

वह माड़ीपुर बक्शी कॉलोनी का रहने वाला है। उसके खिलाफ रेखा देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दारोगा एसएन झा ने दल बल के साथ मौके पर पहुंच उसे गिरफ्तार कर लिया। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.