मुजफ्फपुर : मोबाइल चो’री कर भाग रहे युवक पकड़ाया

मुजफ्फरपुर । सिकंदरपुर ओपी बालूघाट आश्रम घाट इलाके में घर से मोबाइल चो’री कर भाग रहे युवक को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। उसकी पहचान आश्रम घाट निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है।

गृह स्वामी सुरेंद्र ठाकुर ने प्राथ’मिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि वे रात में परिवार के साथ घर में सो रहे थे, इस बीच रात करीब 12:30 बजे खटखट की आवाज सुनाई होने पर उनकी नींद खुल गई।

उन्होंने देखा कि एक लड़का कमरे से उनके बिस्तर पर रखा मोबाइल लेकर भाग रहा है। वे शोर मचाते हुए उसका पीछा करने लगे। मोहल्ले के लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया।

उसके पैंट की पॉकेट से चो’री किया हुआ मोबाइल बरामद हुआ। गृह स्वामी ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

ओपी अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि चो’री के आरोप में एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा है। गृह स्वामी ने उसके खिलाफ प्राथ’मिकी दर्ज कराई है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.