मुजफ्फरपुर : रेलवे स्टेशन पर युवक धराया

मुजफ्फरपुर । रेलवे स्टेशन पर सीतामढ़ी के रहने वाले एक प्रेमी जोड़े को ट्रेन में हंगामा करते देख यात्रियों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

पूछताछ के दौरान दोनों रिश्ते में चाची और जाउत मिले। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि दोनों करीब 2 सालों से एक-दूसरे को पसंद करते हैं।महिला दो बच्चों की मां है। वहीं जाउत की उम्र करीब 25 वर्ष है। घर में रहने के दौरान ही दोनों में प्रेम हुआ था।

पूछताछ के क्रम में जीआरपी को जानकारी मिली कि महिला का पूर्व में भी एक पुरुष के साथ अफेयर था।

जीआरपी ने कहा कि परिजनों को सूचना दे दी गई है मामले की जांच की जा रही है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.