मुजफ्फरपुर। शहर के चांदनी चौक और रेवा रोड एनएच पर वाहनों की जांच कर जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान 60 से अधिक बाइक, कार, ऑटो, बस, पिकअप और ट्रक की जांच की गई।
इसका नेतृत्व एमवीआई रंजीत कुमार ने किया। चांदनी चौक पुल के नीचे बिना हेलमेट पहने एक बाइक सवार को एक हजार रुपए का चालान किया।
एमवीआई ने बताया कि चालान काटने के साथ चालकों को समझाया गया कि उनकी जरा सी चूक से दूसरे की जिंदगी कैसे प्रभावित होती है।

वरीय अधिकारियों के निर्देश के तहत अभी लगातार यह जांच जारी रहेगी। इस दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोड, स्पीड, सड़क पर पार्किंग को लेकर 17 वाहनों से 1.71 लाख रुपए ऑन स्पॉट फाइनल वसूला गया।
अभियान में एमवीआई के साथ इएसआइ सरोज कुमार, बसंत कुमार सहित अन्य परिवहन कर्मी शामिल थे।
