मुजफ्फरपुर। अब आयकर विभाग से किसी को अपनी आमदनी छिपाना आसान नहीं होगा। इसके लिए आयकर विभाग ने एआइएस (एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट) की सुविधा जारी कर दी है इस स्टेटमेंट में विभाग को 50 प्रकार के लेनदेन की जानकारी मिलेगी। इसकी घोषणा पिछले बजट में की गई थी। जिसे अब लागू किया गया है।
नए सिस्टम से करदाताओं के शेयर म्यूचुअल फंड, बैंक एफडी और बचत खाता से मिलने वाले ब्याज और पोस्ट ऑफिस आदि से होने वाली आय का पूरा ब्योरा रहेगा।

आइटीआर दाखिल करने से पहले एआइएस से मिलान करना करदाताओं के लिए जरूरी होगा। यदि वे बिना मिलान किए रिटर्न भरते हैं और उनके रिटर्न में चूक रह जाती है तो पेनाल्टी भरनी पड़ेगी।
बैंक रजिस्ट्री ऑफिस और शेयर मार्केट का ब्योरा रोज इनकम टैक्स को भेजा जाता है। ऑनलाइन ट्रांसफर या सामान खरीद में लगने वाली राशि का ब्योरा भी उपभोक्ता के आधार और पैन कार्ड से जुड़ जाता है।
इनकम टैक्स विभाग आधार और पैन कार्ड का डाटा बनाता है। इसके जरिए करदाताओं के आय-व्यय का हिसाब विभाग के पास उपलब्ध रहता है। सौजन्य: प्रभात खबर
