मुजफ्फरपुर : नाइट गार्ड पंकज की ह’त्या में प्राथमिकी दर्ज

मुजफ्फरपुर। नाइट गार्ड पंकज सहनी की ह’त्या मामले में मिठनपुरा थाने में प्रा’थमिकी दर्ज की गई है। इसमें अहियापुर थाने के सहदुल्लापुर निवासी मृ’तक के पिता रघुनाथ सहनी के बयान पर सीतामढ़ी के मेहसौल निवासी केशव सिंह, सदर थाना के माधोपुर सुस्ता निवासी ब्रजेश कुमार झा उर्फ लालू व मिठनपुरा थाना के रज्जू शाह लेन निवासी प्रिंस कुमार को आरोपित किया गया है।

रघुनाथ साहनी ने बताया कि पंकज को गो’ली लगने की सूचना उन्हें मकान मालिक राहुल सिंह ने दी थी।इसके बाद वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बैरिया स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पंकज को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। वहां पर उसकी मौ’त हो गई थी।

पुलिस के अनुसार केशव सिंह और राहुल आपस में चचेरा भाई हैं दोनों के बीच घटनास्थल वाली जमीन को लेकर कोर्ट में भी केस चल रहा है।

तीनों आरोपी पर आरोप है कि वह लोग राहुल को खोजने पहुंचे थे। लेकिन, पंकज के गेट नहीं खोलने पर उसके ऊपर फायर कर दिया इसमें पंकज के सीने में गो’ली लगी थी। नगर डीएसपी राम नरेश पासवान का कहना है कि पंकज हत्याकांड में उसके पिता के बयान पर प्रा’थमिकी दर्ज की गई है। इसमें मकान मालिक के चचेरे भाई सहित तीन लोगों के खिलाफ ह’त्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.