मुजफ्फरपुर : जंक्शन के यार्ड का होगा विस्तार

मुजफ्फरपुर। जंक्शन के यार्ड का विस्तार होगा। इसके लिए माड़ीपुर की ओर दो अतिरिक्त साइडिंग लाइन का निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा। मार्च तक दोनों साइडिंग लाइन बंद कर तैयार हो जाएगी।

इससे ट्रेन माड़ीपुर की ओर भी साइडिंग हो सकेंगी। निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए पूर्व मध्य रेलवे के निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर सुशील कुमार व सोनपुर रेल मंडल के एडीआरएम एमएम प्रसाद ने बुधवार को निरीक्षण किया।

यार्ड रिमॉडलिंग के लिए दूसरे फेज के तहत होने वाले निर्माण कार्य को तेज करने का निर्देश दिया। निर्माणाधीन दो प्लेटफार्म पर अभिलंब यात्री शेड बनाने, बिजली व पानी का कार्य शुरू करने का जोड़ दिया गया।

दिसंबर तक हर हाल में दोनों प्लेटफार्म चालू करने की योजना है। इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे के जीएम की ओर से भी निर्देश दिए गए हैं। निर्माणाधीन तीसरे फुट ओवरब्रिज निर्माण की धीमी गति पर भी आपत्ति जताई गई।

दोनों प्लेटफार्म के निर्माण से जंक्शन पर अतिरिक्त ट्रेनों के परिचालन का रास्ता साफ हो जाएगा। रेलवे के इंजीनियर, सिग्नल और दूरसंचार विभाग के अधिकारी मौजूद थे। सौजन्य : हिन्दुस्तान

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.