मुजफ्फरपुर। शहर के अहियापुर क्षेत्र से डेंगू के अब तक 12 मामले सामने आ चुके है। इससे डेंगू का खतरा बढ़ गया है। बताया जाता है कि अभी तक जिले में 25 मामले सामने आए हैं।
इनमें दीपावली से छठ के बीच 8 मरीज की रिपोर्ट पटना से आई हैं। यहां के रहने वाले लोगों ने पटना में जांच कराई थी।
जहां से डेंगू पॉजिटिव की रिपोर्ट जिले को भेजी गई इन लोगों का इलाज भी पटना में चल रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग को 17 मरीजों की सूची एसकेएमसीएच ने दी है।
उधर, एसकेएमसीएच में फिर एक डेंगू का मरीज पाया गया। हालांकि, इसका जांच सोमवार को हुई थी। मरीज का सैंपल अस्पताल की ओपीडी से माइक्रोबायोलॉजी लैब में गया था। सौजन्य : हिन्दुस्तान

