मुजफ्फरपुर : बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद बच्चे का जन्म

मुजफ्फरपुर। मोतीपुर पीएचसी में बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद बच्चे का जन्म होने पर जिला उपभोक्ता आयोग ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक, उपनिदेशक व मोतीपुर पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी को नोटिस करने का आदेश दिया है।

नोटिस के आलोक में सभी अधिकारियों को 13 जनवरी 2022 को दोपहर 12:30 बजे आयोग के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा। मोतीपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने आयोग में परिवाद दर्ज कराया था।

उसने आरोप लगाया था कि 2019 में बंध्याकरण का ऑपरेशन मोतीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया था।

ऑपरेशन के 2 वर्ष बाद गर्भवती हो गई। ऑपरेशन के बाद एक पुत्र को जन्म दिया जबकि उसे पहले से ही चार संतान हैं।

पांचवीं बच्चे के भरण पोषण में होने वाली दिक्कतों को लेकर महिला ने 11 लाख रुपए की मुआवजा की मांग करते हुए आयोग में परिवाद दर्ज कराया।

उनके अधिवक्ता एसके झा ने बताया कि नोटिस के आलोक में जवाब नहीं देने पर आयोग अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू कर सकता है। सौजन्य : हिन्दुस्तान

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.