मुजफ्फरपुर। आगामी 27 नवंबर को होने वाले मेयर चुनाव को लेकर सभी पार्षदों को पत्र भेज दिया गया है।
इस संबंध में नगर निगम की ओर से डीएम को पत्र भेजकर सूचित किया गया है। अब डीएम की ओर से मामले की रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी।
बताया जाता है कि पूर्व मेयर सुरेश कुमार के घर के गेट पर पत्र चिपकाया गया था।
पत्र मिलने के बाद ही गहमागहमी और खेमेबाजी तेज हो गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11:30 बजे से चुनाव के लिए बैठक शुरू होगी।

एक घंटे के भीतर पार्षदों को शामिल होना होगा। इसके बाद पहुंचने वालों को बैठक से वंचित होना पड़ सकता है।
