मुजफ्फरपुर : कृषि इनपुट के लिए 25 तक दे सकते हैं आवेदन

मुजफ्फरपुर। किसान अब कृषि इनपुट का आवेदन 25 नवंबर तक दे सकते हैं। जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया

कि खरीफ फसल में बाढ़ और अतिवृष्टि एवं परती भूमि के कारण इस बार किसानों को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। ऐसे में सरकार ने किसानों को राहत

देते हुए आवेदन करने की तिथि को बढ़ा दिया है। ताकि अधिक से अधिक किसान आवेदन कर सके। और कोई लाभ से वंचित ना हो। फसलों की क्षति

पूर्ति के लिए किसानों से ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है। पहले आवेदन की तिथि 20 नवंबर निर्धारित की गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.