मुजफ्फरपुर। सेंट्रल जेल में महालेखाकार की ओर से वित्तीय के साथ्ज्ञ बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की ऑडिट की जा रही है।
बताया जाता है कि 2017 के बाद से केंद्रीय कारा की ऑडिट नहीं हो सकी थी। वर्तमान में मई 2017 से लेकर अब तक का लेखा-जोखा की जांच टीम कर रही है।
ऑडिट एक महीने से अधिक समय तक चलेगी। इस दौरान जेल फैक्ट्री और उससे प्राप्त राजस्व के बही-खाते की भी जांच की जाएगी।
टीमें रिपोर्ट महालेखाकार को सौंपेगी। ऑडिट होने की पुष्टि जेल उपाधीक्षक सुनील कुमार मौर्य ने की है। सौजन्य : हिन्दुस्तान

