मुजफ्फरपुर। सरकारी स्कूलों में इंटर रजिस्ट्रेशन और मैट्रिक नामांकन में छात्रों से अधिक राशि वसूलने पर प्रभारी को तलब किया गया है।
बताया जा रहा है कि छात्रों द्वारा अवैध राशि नहीं देने पर शिक्षकों की ओर से छात्रों को धमकी भी दी जा रही है।
छात्रों और अभिभावकों के इस आरोप पर जिला शिक्षा अधिकारी ने गोपालपुर सहित अलग-अलग स्कूलों के प्रधानाध्यापक को तलब किया है, और पूरे
कागजात के साथ 23 नवंबर को सुनवाई में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। सुनवाई के बाद संबंधित स्कूल प्रभारी के ऊपर कार्रवाई की प्रक्रिया की जाएगी।
डीइओ अब्दुस सलाम अंसारी ने कहा कि सकरा समेत विभिन्न जगहों से आई शिकायत के बाद कार्रवाई की गई है। सौजन्य : हिन्दुस्तान
