मुजफ्फरपुर। आमगोला नितिश्वर मार्ग में काजी मोहम्मदपुर पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर छापेमारी की इस दौरान किराए के मकान में चल रहे जुआ के अड्डे का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों की गिरफ्तार किया है। कमरे से ताश के पत्ते और 2366 रुपए नगद बरामद किए गए।
आरोपों में आम गोला ज्ञान कला केंद्र निवासी आकाश कुमार उर्फ पांचू, पंखा टोली के बढ़ई टोला निवासी राहुल कुमार उर्फ पांच सौ, पंखा टोली
सामुदायिक भवन निवासी देवराज, आमगोला पंखा टोली निवासी गौरव कुमार उर्फ विशाल, पंखा टोली बढ़ई टोला निवासी सचिन कुमार आदि शामिल है।
इस संबंध में दरोगा शशि कुमार भगत के बयान पर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सौजन्य : हिन्दुस्तान
