मुजफ्फरपुर : डीएम ने शराबबंदी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुजफ्फरपुर । बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड पटना के तत्वाधान में शराबबंदी जागरूकता रथ की रवानगी समाहरणालय परिसर से की गई।

इस दौरान डीएम प्रणव कुमार और मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अब्दुल कयूम अंसारी के द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मौके पर उपविकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार राय, डीपीआरओ कमल सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष जदयू प्रोफेसर शब्बीर अहमद

तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। यह जागरूकता रथ से लोगों को शराबबंदी को लेकर जागरूक किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.