मुजफ्फरपुर : कॉलेज के सत्यापन के बाद जारी होगा एडमिट कार्ड

मुजफ्फरपुर । बिहार विश्वविद्यालय में पार्ट-थ्री की सत्र 2018-21 की परीक्षा में उन छात्रों के ही एडमिट कार्ड जारी होंगे, जिनके परीक्षा फॉर्म को कॉलेज सत्यापित करेगा।

बिना कॉलेज के सत्यापन की परीक्षा फॉर्म मान्य नहीं होगा। इसका निर्देश परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार ने जारी किया।

इसके लिए प्राचार्य को निर्देश भी भेज दिया गया। परीक्षा नियंत्रक का कहना है की पार्ट वन में कॉलेजों से फॉर्म सत्यापित नहीं होने से कई छात्रों के विषय और नाम एडमिट कार्ड पर गलत हो गए थे

जिससे काफी परेशानी हुई थी। परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख 20 नवंबर तक है। पार्ट थ्री में 60 हजार छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरना है,

लेकिन अब तक 30 हजार छात्रों का डेटा कॉलेजों के पास अपडेट नहीं है। डाटा अपडेट नहीं होने से परीक्षा पर तलवार लटक सकती है। सौजन्य: हिन्दुस्तान

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.