मुजफ्फरपुर : सात साल से चंदवारा पुल का काम हैं अटका

मुजफ्फरपुर : शहर की दूसरी लाइफ लाइन चंदवारा पुल अभी तक चालू नहीं हो सका है। एप्रोच रोड के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला अब तक सुलझ नहीं पाया है।

बूढ़ी गंडक नदी के चंदवारा घाट पर निर्माणाधीन पुल का निर्माण महज जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में सुस्ती के कारण अटका हुआ है। इसका खामियाजा शहर की बड़ी आबादी भुगत रही है।

इससे 15 करोड़ से बना निर्माणाधीन पुल बेकार बना हुआ है। इधर, शहर पर ट्रैफिक का बोझ भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

हर रोज शहर में जाम लगता है। चंदवारा घाट पुल बन जाने से अहियापुर, बोचहां, गायघाट और औराई के अलावा दरभंगा से आने वाले लोग बिना जाम में सीधे शहर से आवागमन कर सकेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.