मुजफ्फरपुर : शादी के लिए बैंड बाजा बुक किए लोग परेशान

मुजफ्फरपुर: लग्न शुरू होने के साथ ही शादी का दौर शुरू हो गया है। मगर शादी के लिए बैंड बाजा बुक कर लिए लोग अनलॉक की गाइडलाइन को लेकर परेशान है।

दरअसल समारोह की अनुमति के लिए आवेदन के साथ लोग थाने में शादी का कार्ड भी भेज रहे हैं। इस दौरान पुलिस के समक्ष अपना दुखड़ा भी रो रहे है। आनलॉक-8 की गाइडलाइन जारी होने से पहले कई लोग शादियों को लेकर बैंड बाजा और डीजे आदि बुक करा चुके हैं।

 

 

 

 

 

ऐसे में उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। नगर थाना पहुंचे पुरानी बाजार के कपड़ा कारोबारी ने पुलिस को बताया कि सर पहले से ही बैंड बाजा और डीजे बुक करा रखे हैं। आधा एडवांस भी दे चुके हैं पूरा पैसा डूब जाएगा। इस पर पदाधिकारी ने कहा कि यह मुख्यालय का फैसला है। उसका पालन करना होगा।

अनलॉक-8 की गाइड लाइन में शादी के 3 दिन पहले थाने को इसकी सूचना देनी होगी। इसको देखते हुए थाने में आवेदन देना होगा। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत शादी और अन्य समारोह होंगे। इसके लिए 3 दिन पहले स्थानीय थाने में अनुमति के लिए आवेदन देना होगा।

बताया जाता है कि सदर थाने में सबसे अधिक और बेला को कम आवेदन पर नगर डीएसपी रामनरेश पासवान का कहना है कि प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए शादी समारोह को लेकर आवेदन देकर अनुमति लेनी होगी। डीजे और बारात जुलूस निकालने पर रोक है। नियम तोड़ने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.