मुजफ्फरपुर : आउटसोर्सिंग से बहाल कर्मियों की बायोमेट्रिक पर हाजिरी लगेगी। बताया जाता है कि मुजफ्फपुर नगर निगम सहित जिन नगर निकायों में आउटसोर्सिंग से कर्मियों की बहाली की गई है
उन सभी कर्मियों की भी हाजरी बायोमेट्रिक तरीके से बनेगी। सरकार से तय पारिश्रमिक राशि का भुगतान सही तरीके से करने पर ही एजेंसी को भुगतान का आदेश दिया गया है।

कहा है कि जो भी एजेंसी आउटसोर्सिंग पर बहाल कर्मियों के बैंक अकाउंट में राशि नहीं ट्रांसफर करती है और सरकार से तय मानदंड का उल्लंघन करती है उन एजेंसी पर कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है।

