मुजफ्फरपुर : सिविल सर्जन ने निजी अस्पतालों से डेंगू के मरीजों की रिपोर्ट मांगी है।
जिले में बढ़ते डेंगू को लेकर सीएस डॉ.विनय कुमार शर्मा ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन को पत्र लिखकर पैथोलॉजी लैब क्लीनिक व नर्सिंग होम में भर्ती डेंगू के मरीजों की सूचना देने का निर्देश दिया है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक डेंगू के 26 मरीज मिले है। इसमें 21 मुजफ्फरपुर के है,
लेकिन ऐसे भी कई मरीज है जो क्लीनकों में जाकर इलाज करा रहे हैं या नर्सिंग होम में भर्ती है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नहीं है।

