मुजफ्फरपुर : 62 केस की फाइल लेकर रिटायर जमादार फरार

मुजफ्फरपुर। मिठनपुरा थाने के 62 केस की फाइल लेकर फरार चल रहे जमादार श्रीवंश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आइजी कमजोर वर्ग के आदेश पर मिठनपुरा थानेदार भागीरथ प्रसाद ने यह कार्रवाई की है।

दारोगा चंद्रकांत पासवान को केस का आइओ बनाया गया है। जमादार के केस लेकर गायब रहने के कारण एक एससी एसटी कांड के पीड़ित को मुआवजा नहीं मिल सका था।

 

 

 

 

 

 

लेकिन वे न तो केस का चार्ज सौंपने आए और न ही पत्र का कोई जवाब दिया मिठनपुरा पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है थानेदार भागीरथ प्रसाद के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि श्रीवंश झा 2018 से 2019 के बीच में मिठनपुरा थाने में तैनात थे।

 

19 अक्टूबर को उनका तबादला नगर थाने में हो गया। वहां से 31 दिसंबर 2019 को रिटायर हो गए रिटायरमेंट के बाद उनके थाने का 62 कांडों का चार्ज दिए बिना वे घर चले गए जिन 62 कांडों का चार्ज नहीं सौंपा था उसमें एक एससी एसटी एक्ट का भी मामला था। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.