मुजफ्फरपुर : केंद्रीय कारा के पांच कक्षपालों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलेगी। बताया जाता है कि विगत 18 अप्रैल 2021 को जेल की चाहरदीवारी फांदकर पांच बंदियों ने भागने कोशिश की थी।
इस मामले में सुरक्षा में तैनात पांचों कक्षपालों को निलंबित किया गया था। अब जेल आइजी मिथिलेश मिश्रा ने विभागीय कार्रवाई चलाने का आदेश जारी किया है।



