मुजफ्फरपुर : ट्रेन रोकने के लिए छात्रों ने गार्ड से किया दुर्व्यवहार

मुजफ्फरपुर : रेलवे स्टेशन से नरकटियागंज जाने वाली 05257 सवारी स्पेशल ट्रेन के गार्ड से छात्रों ने दुर्व्यवहार किया।

बताया जाता है कि प्लेटफॉर्म 7 से खुलने के दौरान एक दर्जन विद्यार्थी दौड़ते हुए रेलवे ट्रैक पार कर गार्ड को ट्रेन रोकने का इशारा कर रहे थे, लेकिन ट्रेन नहीं रोकने पर विद्यार्थियों ने गार्ड से गाली-गलौज की।

जब इसकी जानकारी गार्ड ने पुलिस को देने की बात कही तो कुछ यात्रियों ने हाथ में पत्थर उठा लिया। इस तरह रेल कर्मचारियों ने यात्रियों को समझाकर शांत कराया।

 

 

परीक्षा देने आए छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्होंने गार्ड को आवाज दी, लेकिन ट्रेन नहीं रोकी।
उन्हें अब मोतिहारी जाने में परीक्षा होगी। रेल कर्मियों के अनुसार ट्रेन रूकती तो लेट हो जाता। छात्र उग्र थे। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.