मुजफ्फरपुर। पुरानी गुदरी से एक युवक गायब है। बताया जाता है कि नगर थानाक्षेत्र के पुरानी गुदरी से 22 वर्षीय युवक कृष्ण कुमार चार दिनों से लापता है।
उसका कोई भी सुराग परिजनों को नहीं मिल सका है। युवक की पत्नी मीना देवी ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कहा है कि घटना की शाम युवक तीन पहिया ठेला लेकर काम पर निकला था, लेकिन अभी तक घर वापस नहीं लौटने से परिवार के लोग बेचैन हो गए।


