मुजफ्फरपुर : वायु प्रदूषण के मामले में मुजफ्फपुर स्थिति बदतर

मुजफ्फरपुर। वायु प्रदूषण के मामले में शहर की स्थिति खराब है। हालात यह है कि पटना और गया से भी अधिक मुजफ्फरपुर में वायु प्रदूषण है। यह आरेंज जोन से ऊपर रेड जोन में पहंच गया।

सेंट्रल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदूषण का ग्राफ 343 एक्यूआइ पर जाकर रूका। लगातार चार दिनों से ग्राफ ऊपर-नीचे चल रहा है।

बताया जाता है कि बुधवार को प्रदूषण का ग्राफ 254 पर जाकर थमा था। गुरुवार से शुरू हुआ इजाफा शुक्रवार तक जारी रहा। मंगलवार को पटना का एक्यूआइ 297, गया का 170 व मुजफ्फरपुर का एक्यूआइ 297 पर पहुंचा। जबकि बुधवार की बात करें तो मुजफ्फरपुर का एक्यूआइ 254, पटना का 271 और गया का एक्यूआइ 174 पर जाकर थमा।

गुरुवार को पटना का एक्यूआइ 277, मुजफ्फरपुर का 306 व गया का 188 एक्यूआइ रहा। शुक्रवार को पटना का एक्यूआइ 297, गया का 180 और मुजफ्फरपुर का एक्यूआइ 343 पर जाकर ठहरा।

मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. कमलेश तिवारी का कहना है कि प्रदूषण बढ़ने से लोगों को सुबह में सांस में परेशानी की शिकायत मिल रही है। उन्होंने लोगों से मास्क का प्रयोग करने की अपील की। वहीं कचरे को इधर-उधर नहीं जलाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.