मुजफ्फरपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नीडल फ्री इंजेक्शन तैयार करने से बच्चों को बिना सूई वाला कोरोना का टीका लगेगा।
बिना सूई इंजेक्शन देने के लिए मुजफ्फरपुर सहित सूबे के सभी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारियों को पटना में प्रशिक्षण मिला है। प्रशिक्षण में उन्हें बताया गया है कि इंजेक्शन कैसे काम करेगा।
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एके पांडेय ने बताया कि बच्चों को टीका देने में सुई का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इसके बारे में जानकारी दी गई है। लेकिन अभी इसे सार्वजनिक नहीं किया जाना है।



