मुजफ्फरपुर : वन नेशन वन राशन कार्ड पर तेजी से चल रहा काम : सांसद

मुजफ्फरपुर : भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय में शनिवार को “आजादी का अमृत महोत्सव तथा खाद्य सुरक्षा सप्ताह”(15 से 21 नवम्बर) के अंतर्गत संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन एफएसडी एनआरपीए मुजफ्फरपुर में किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में सांसद अजय निषाद के साथ मंत्री रामसूरत राय, विधायक राजू सिंह, विधायक अरुण कुमार सिंह और रविंद्र सिंह कांटीवाल मंडल प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम मुजफ्फरपुर उपस्थित थे।

सांसद ने मुजफ्फरपुर में भारतीय खाद्य निगम बिहार क्षेत्र एवं मंडल कार्यालय मुजफ्फरपुर की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कोविड-19 अप्रैल 20 से नवंबर 20 तक एवं मई 21 से 15 नवंबर 21 तक भारतीय खाद्य निगम बिहार क्षेत्र में पीएमजीकेएवाई योजना के अंतर्गत

लगभग 8.71 करोड़ जनता के बीच 58.81 एलएमटी अनाज (18. 55 गेहूं तथा 40.26 चावल एलएमटी) का वितरण किया गया है। जिसमें मुजफ्फरपुर राजस्व जिले में कुल 3.10 एमएमटी चावल एवं गेंहू का वितरण 34,65676 लाभार्थियों के बीच किया गया है।

सांसद ने यह भी बताया कि खाद्य सुरक्षा को और सशक्त बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय सभी राज्यों के सहयोग से “एक देश एक राशन कार्ड”
( वन नेशन वन राशन कार्ड) योजना पर भी तेजी से काम चल रहा है,

ताकि कोई भी लाभुक किसी भी परिस्थिति में अपने हक से वंचित न हो। बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के ” एक भारत श्रेष्ठ भारत” की कल्पना

 

 

सांसद ने यह भी बताया कि खाद्य सुरक्षा को और सशक्त बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय सभी राज्यों के सहयोग से “एक देश एक राशन कार्ड”
( वन नेशन वन राशन कार्ड) योजना पर भी तेजी से काम चल रहा है, मौके पर हरेराम प्रबंधक(आगार) एफएसडी, एनआरपीए, दीपक कुमार प्रबंधक (स्टोरेज) राजेश कुमार प्रबंधक- गृह व्यवस्था, डॉ विनोद कुमार, प्रबंधक(सा.) अमरेश कुमार प्रबंधक (लेखा) अंकुर सिंह, प्रबंधक (गुनी)एवं अन्य लोग भी उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रबंधक एफसीआई राजेश कुमार ने दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.