मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के बदले नंबर

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली 95 फीसदी ट्रेनों के नंबर से जीरो हटाकर एक लगा दिया गया है।

स्थिति यह है कि मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली अधिकतर ट्रेनों के नंबर के आगे एक लगे होने की उदघोषण जंक्शन के पूछताछ प्रणाली से कराई गई।

बताया जाता है कि रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस 13022 बदले हुए नंबर से गई। इसी तरह 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, 15909 अवध-असम एक्सप्रेस, 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस,

15549 जयनगर-पटना एक्सप्रेस, 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12553 वैशाली एक्सप्रेस आदि सभी 60 ट्रेनों के नंबरों के आगे लगने वाले 0 को हटाकर 1 लगा दिया गया है।

वहीं 05266 पाटलिपुत्र-सीतामढ़ी-दरभंगा सवारी गाड़ी अभी 0 नंबर से चल रही है। एक रेल अधिकारी ने बताया कि चौबीस घंटे में शेष ट्रेनों के नंबर के आगे एक लग जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.