मुजफ्फरपुर: शादीशुदा मर्द पर आया दिल

मुजफ्फरपुर। एक शादी शुदा मर्द पर छात्रा का दिल आने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि जिले के मनियारी थाना क्षेत्र निवासी राजन सहनी पर एक छात्रा का दिल आ गया।

दरअसल राजन सहनी दो बच्चों के पिता है। दरअसल मनियारी क्षेत्र स्थित एक गांव का राजन सहनी निवासी पेशे से ठेकेदार है। घर बनाने का काम ठेका पर लेता है।

इसी कड़ी में आने-जाने के क्रम में एक छात्रा से नजर चार हो गई। हुआ यूं कि छात्रा अक्सर साइकिल से पढ़ने के लिए जाते हुए राजन को मिल जाती। ऐसी नजर उलझी कि दिल ही हार बैठे।

इसके बाद एक-दूसरे को देखने और मुस्कुराने का सिलसिला शुरू होने के साथ ही फोन नंबरों का आदान-प्रदान हुआ। और एक-दूसरे का इंतजार करने लगे। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई, यह किसी को पता नहीं चला।
बात यहां तक पहंच गई कि शादी करने और जिंदगी गुजारने तक पर बात पहुंच गई।

ऐसे में छात्रा के पिता दुविधा में है। कोई पिता शादीशुदा मर्द से बेटी की शादी कैसे कर सकता है। ऐसे में यह तय हुआ कि लड़की घर से भागकर राजन से शादी कर लेगी।

इसके बाद छात्रा भागकर राजन के पास आ गई। इसके बाद छात्रा के परिजनों से मनियारी थाना में मामला दर्ज करा दिया।

तय योजना के अनुसार छात्रा अपने घर से भागकर राजन के पास आ गई। इस बीच छात्रा के स्वजनों ने मनियारी थाना में मामला दर्ज करा दिया। ऐसे में किसी ने सच ही कहा हैं, प्यार किया नहीं जाता हो जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.