मुजफ्फरपुर। मुजफ्फपुर में चंडीगढ़ और दिल्ली के निर्वाचन आयुक्त पंचायत चुनाव देखने आएंगे। इस बार पंचायत चुनाव में कई नए प्रयोग हुए है। वे दो दिनों के भ्रमण में मुजफ्फरपुर और पटना जिले में चुनाव कार्य को देखेंगे।
इसके अलावा वे पदाधिकारियों से भी विचार-विमर्श करेंगे। पटना में उनके साथ बिहार के राज्य निर्वाचन आयुक्त भी रहेंगे।
पंचायत चुनाव में हुए नए प्रयोगों को दिल्ली और चंडीगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके श्रीवास्तव भी देखेंगे।
इसकी तैयारी को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने पत्र भेजा है। बता दें कि राज्य में पंचायत चुनाव में इवीएम से हो रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिल्ली एवं चंडीगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त मुजफ्फरपुर में 24 नवंबर को चुनाव कार्य देखेंगे। इस दिन जिले में गायघाट एवं बंदरा में मतदान होगा।


