मुजफ्फरपुर : डिमांड के बाद शाही लीची के पौधे भेजे जाएंगे जम्मू

मुजफ्फरपुर। डिमांड के बाद शाही लीची के पौधे जम्मू भेजे जाएंगे। वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के अंतर्गत शाही लीची का चयन होने के बाद इसकी मांग हो रही है।

राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र की पौधशाला में करीब 40 हजार लीची के पौधे तैयार हो गए है। फरवरी तक 50 हजार तैयार करने का लक्ष्य है। पौधे तैयार होने पर आगामी वर्ष फरवरी से सितंबर और अक्टूबर तक इसकी बिक्री होगी।

लीची अनुसंधान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू सरकार की ओर से तीन हजार पौधे, उत्तर प्रदेश के सीतापुर, लखीमपुर, मुजफ्फरनगर व कुशीनगर से चार हजार पौधों के लिए किसानों ने आर्डर दिए हैं। आइसीआर से जुड़ी एनिमल साइंस इंस्टीट्यूट बरेली ने अपने परिसर के लिए तीन हजार पौधे की मांग की है।

राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के निदेशक डा.एसडी पांडेय ने बताया कि लीची के चयन के बाद इसके प्रसार को गति मिल रही है। जियो टैग मिला। इस बार विदेश लंदन लीची भेजी गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.