मुजफ्फरपुर। सर्दियों के मौसम में बढ़ते वजन को कम करने के लिए इन उपायों को करके फैट को कम कर सकते है। इस मौसम में भूख अधिक लगती है। साथ ही खाने-पीने की चीजें शीघ्र पच जाती है।
ऐसे में सर्दी के मौसम में पकौड़े, चाट और चटपटे स्नैक्स खाने का भी मन करता है। ऐसे में फैट बढ़ना तय है। वहीं गाजर, चुकंदर, मेथी, हर्बल-टी और अमरूद का सेवन कर फिट रह सकते है।
गाजर में गाजर विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटेशियम व आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर है। वहीं सर्दियों में चुकंदर खाना बहुत फायदेमंद है।
इससे न सिर्फ शरीर में खून की कमी दूर होती है बल्कि इसका जूस पीने से स्किन पर नेचुरल ग्लो आते है। चुकंदर में विटामिन बी-6, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, मैगनीज जैसे पोषक तत्व होते हैं। चुकंदर खाने से वजन आसानी से घटता है।
इसी प्रकार मेथी का साग वजन को घटाने में काफी कारगर है। ठंड में लोग पानी कम पीते है। ऐसे में बॉडी अच्छी तरह से डिटॉक्स नहीं हो पाती है। ऐसे में सर्दियों में हर्बल टी न सिर्फ आपका वजन घटाती है बल्कि आपकी इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग बनाती है।


