मुजफ्फरपुर : कार्यक्रम में वैश्विक मत्स्य पालन के तरीकों पर हुई चर्चा

मुजफ्फरपुर : विश्व मत्स्यकी दिवस के मौके पर मुशहरी स्थित संयुक्त कृषि भवन के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर जलीय परिस्थतिकी तंत्र के महत्व के बारे जागरूकता बढ़ाने और मत्स्य के लिए स्थायी भंडार सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा हुई।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला मत्स्य अधिकारी डॉ नूतन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं मत्स्य विभाग के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे।

साथ में मुजफ्फरपुर जिला के सभी अंचल के मत्स्य जीवी सहयोग समिति के मंत्री एवं अध्यक्ष ,प्रगतिशील एवं बिहार राज्य मत्स्य जीवी सहयोग समिति के निदेशक नरेश सहनी भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला मत्स्य पदाधिकारी डॉ नूतन ने कहा कि विश्व मत्स्यकी दिवस का मुख्य उद्देश्य समुद्री और अंतर्देशीय संसाधन की स्थिरता के लिए अतिदेय, निवास स्थान, आपदा और अन्य गंभीर खतरों की ओर ध्यान आकर्षित करना है।

कहा कि यह उत्सव विश्व के स्थायी भंडार और परिस्थितिकी तंत्र सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक मत्स्य पालन के तरीकों को बदलने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि दुनिया के दो तिहाई मत्स्यकी संसाधनों का दोहन हो चुका है और एक तिहाई मत्स्य संसाधन बदलते जलवायु और प्रदूषण के कारण विलुप्त के कगार पर है।

ऐसे में जलीय परिस्थितिकी तंत्र के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना तथा मत्स्य के लिए स्थायी भंडार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विश्व मतस्यकी दिवस के आयोजन का विशिष्ट महत्व है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.