MUZAFFARPUR : सेंट जेवियर स्कूल में चल रहे खेल-कूद प्रतियोगिता के चौथे दिन ब्लू हाउस शीर्ष पर

MUZAFFARPUR : सेंट जेवियर जूनियर / सीनियर स्कूल, गोशाला शाखा के प्रांगण में चल रहे चार दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता के चौथे दिन ब्लू हाउस 74 अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर रहा. वही, 69 अंकों के साथ येल्लो हॉउस ने दूसरे स्थान पर विजय प्राप्त की एवं 63 अंकों के साथ ग्रीन हाउस ने तीसरे स्थान को अपने कब्जे में किया. वहीँ रेड हाउस को 59 अंकों के साथ चतुर्थ स्थान पर संतोष करना पड़ा.

शानदार अभिनय करते करते हुए आज भी प्रतिभागियों की प्रतिभा ने अंकों के खेल में दिन भर पूरे जोश के साथ अपना प्रदर्शन जारी रखा. खेलों के प्रति खिलाडियों की अभिरुचि को देख कर दर्शकगण गदगद हुए. सभी प्रतिभागी अपने-अपने हॉउस का अंक बढ़ाने के लिए जी-जान से प्रयत्नरत रहे.

दर्शकदीर्घा में लगभग हजारों की संख्या में उपस्थित अभिभावकगण एवं छात्रगण तालियां बजा-बजाकर खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाते रहे. 
खिलाडियों के जोश को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे सभी खिलाडी तन-मन से खेलों के प्रति समर्पित हों.

सभी हॉउस लीडर बच्चों की तरह ही उछल-उछल कर अपनी-अपनी टीम की खिलाड़ियों का हौसला बुलंद करते रहे. आज के खेल का मुख्य आकर्षण बास्केटबॉल एवं बैडमिंटन रहा. जिसमें लगातार दर्शकों की तालियों से खेल का मैदान गूंजता रहा. 

प्रतियोगिता में खेलों की संख्या अधिक होने के कारण इस चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन आज न होकर कल दिनांक 08.12.2018 को होगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.