
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में सीबीआई की टीम आज शुक्रवार को आश्रय घर पहुंची. बता दें कि सीबीआई के एडिशनल एसपी ने बालिका गृह के भवन के पानी टंकी में लड़की को मारकर रख देने की सूचना थी. इसी को लेकर टंकी के अंदर से सेम्पल ली गई है. एसएफएल टीम के मौजूदगी में सेम्पल ली गई है, जांच कराई जाएगी.

साथ ही पानी की टंकी साफ कर सबूत इकट्ठा करने में जुटी है. सीबीआई की टीम आज अदालत में चार्जशीट दायर करेगी. साथ ही पांच आरोपित पेश किये जाएंगे. सीबीआई की टीम लड़कियों के लापता होने को लेकर सबूत जुटा रही है. सीबीआई की टीम के मुजफ्फरपुर बालिका गृह पहुंचने को लेकर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं.
